गुरुनानक भवन में लगा शिविर, 37 यूनिट रक्त संग्रह

गुरुनानक भवन में लगा शिविर, 37 यूनिट रक्त संग्रह

रांची : गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा रविवार को गुरुनानक भवन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 37 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. शिविर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक चला. जत्था द्वारा व्हाट्सएेप, इंस्टाग्राम एवं फेसबुक के माध्यम से समाज के लोगों से बारी-बारी से आकर रक्तदान करने की अपील की गयी थी. शिविर में चार महिलाओं समेत कुल 37 लोगों ने रक्तदान किया.

रक्तदान शिविर में आगमन एवं प्रस्थान के वक्त रक्तदाताओं के पूरे शरीर को सैनिटाइज किया गया. साथ ही सोशल डिस्टैंसिंग का पूरा ख्याल रखते हुए शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान के बाद सभी को बिस्किट-जूस व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

गुरुद्वारा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि शिविर में संग्रहित रक्त को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में दे दिया गया. शिविर में सदर अस्पताल ब्लड बैंक के डॉ मनोज कुमार पाठक, गोपाल बैठा, जगदीश प्रसाद, हरविंदर सिंह बेदी, नंद किशोर अरोड़ा, सूरज झंडई सहित अन्य का सहयोग रहा.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >