पेड़ से टकरायी बुलेट, दो युवकों की मौत

चुरचू-सीतागढ़ा रोड स्थित गंगाधर नदी के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. हादसा रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ.

रांची/हजारीबाग. चुरचू-सीतागढ़ा रोड स्थित गंगाधर नदी के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी. हादसा रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ. मृतकों में सुधीर कुमार मेहता (36)- पिता बालदेव मेहता और विजय कुमार मेहता (36)- पिता गौरी शंकर मेहता शामिल हैं. दोनों सिंदूर गांव के रहनेवाले थे एवं व्यवसायी थे.

चुरचू

से सिंदूर आ रहे थे दोनों युवक

सुधीर और विजय बुलेट मोटरसाइकिल (जेएच02बीओ-2911) से चुरचू से सिंदूर आ रहे थे. इसी दौरान रेवार गंगाधर नदी के तीखे मोड़ पर बुलेट सखुआ के पेड़ से जा टकराया. जिससे सुधीर और विजय गंभीर रूप से घायल हो गये. इसकी सूचना गुरहेत मुखिया महेश तिग्गा को दी गयी. फिर महेश तिग्गा ने सिंदूर मुखिया सरोज देवी को घायलों के बारे में बताया. वहीं ग्रामीणों के सहयोग से सुधीर व विजय को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही सुधीर कुमार मेहता की मौत हो गयी. इधर गंभीर रूप से घायल विजय कुमार मेहता को आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही विजय की भी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat gopal jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >