रांची. प्रदेश राजद कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर बुधू भगत की जयंती व समाजवादी नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनायी गयी. मौके पर दोनों महान विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. नेताओं ने दोनों विभूतियों को याद करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता यादव, आबिद अली, रंजन कुमार, सुधीर गोप, राजकिशोर सिंह यादव, क्षितिज मिश्रा और चंदन कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
धुर्वा में वीर बुधु भगत की जयंती मनायी गयी :
इधर झारखंड आदिवासी सरना विकास समिति धुर्वा के तत्वावधान में धुमकुड़िया भवन प्रांगण में वीर बुधू भगत की 233 वीं जयंती मनायी गयी. इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संयोजक संदीप उरांव एवं सोमा उरांव उपस्थित थे. वक्ताओं ने वीर बुधू भगत की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वीर बुधू भगत जैसे महान वीर स्वतंत्रता सेनानी का हमलोग जन्मदिन मना रहे हैं. आज हम आदिवासी/जनजाति समाज को गर्व होना चाहिए. उन्होंने अपने देश, समाज, धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
