Ranchi News : भाकपा के शिविर में मार्क्सवादी चिंतन पर मंथन

Ranchi News : भाकपा राज्य कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय पार्टी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को मार्क्सवादी चिंतन पर विचार-विमर्श किया गया.

रांची. भाकपा राज्य कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय पार्टी प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रविवार को मार्क्सवादी चिंतन पर विचार-विमर्श किया गया. शिविर में मार्क्सवादी चिंतक, विचारक और शक्षिाविद सदस्यों द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. शिविर के दूसरे दिन विजेंद्र केसरी ने मार्क्सवाद के मूल सिद्धांतों को परिभाषित किया. उन्होंने कहा कि मार्क्स ने भौतिकवादी वैज्ञानिक चेतना को दुनिया के सामने लाया. उन्होंने द्वंद्ववाद के सिद्धांत को रखते हुए कहा कि दुनिया में परिवर्तन राजा-रानी से नहीं, बल्कि उत्पादन के साधनों में बदलाव से होता है.

शिविर में ये हुए शामिल

शिविर में राज्य सचिव महेंद्र पाठक, पूर्व राज्य सचिव केडी सिंह, एटक के राज्य सचिव अशोक यादव, राजेंद्र यादव, जैनेंद्र कुमार भंते, अजय कुमार सिंह, सुजीत घोष, नेमन यादव, डॉ सहगल, संतोष कुमार रजक, इम्तियाज खान, अंबुज कुमार ठाकुर, अनिरुद्ध कुमार, कन्हाई मल पहाड़िया, कृष्ण प्रसाद मेहता, शंभू कुमार, एहतेशाम, प्रवीण, शंभू कुमार और सोनिया देवी सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >