उत्तराखंड के चमोली हिमस्खलन मामले में झारखंड के श्रमिकों का बुधवार को पहुंचेगा शव, हेमंत सरकार के संपर्क में है चमाेली प्रशासन

Jharkhand news (रांची) : उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को हिमस्खलन की घटना में झारखंड के 12 श्रमिकों की मौत हो गयी. इन श्रमिकों के शव को झारखंड ले जाने के लिए चमोली प्रशासन लगातार हेमंत सरकार के संपर्क में है. इस संबंध में चमोली जिलाधिकारी ने बताया कि सभी शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है. उम्मीद है कि बुधवार को श्रमिकों का शव झारखंड पहुंचेगा.

Jharkhand news (रांची) : उत्तराखंड के चमोली जिले में रविवार को हिमस्खलन की घटना में झारखंड के 12 श्रमिकों की मौत हो गयी. इन श्रमिकों के शव को झारखंड ले जाने के लिए चमोली प्रशासन लगातार हेमंत सरकार के संपर्क में है. इस संबंध में चमोली जिलाधिकारी ने बताया कि सभी शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है. उम्मीद है कि बुधवार को श्रमिकों का शव झारखंड पहुंचेगा.

बता दें कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत-चीन सीमा के निकट नीति घाटी के सुमना में भारी हिमस्खलन हुआ था. जिसमें 15 लोगों की जान चली गयी जिसमें झारखंड के 12 श्रमिक भी शामिल है. साथ ही करीब 7 श्रमिक घायल भी हो गये.

खूंटी के 5 श्रमिकों की हुई मौत

भारी हिमस्खलन में खूंटी जिला अंतर्गत रनिया प्रखंड के बलंकेल गांव के 5 युवकों की मौत हो गयी. इनमें हानुक कंडुलना (बलंकेल खास), नियरन कंडुलना, पॉल कंडुलना, सागेन कंडुलना एवं मसीदास (मरकी बलकेंल, जलंगा टोली) के रहनेवाले थे. बता दें कि खूंटी जिला के रनिया प्रखंड अंतर्गत बलंकेल और उसके आसपास के टोलों से 20 युवक काम की तलाश में उत्तराखंड गये थे.

Also Read: Coronavirus Update News : कोरोना संक्रमण के बीच आने लगी राहत की खबर, स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए जा रहे अपने घर
इन श्रमिकों की भी हुई मौत

चमोली हिमस्खलन मामले में झारखंड के दुमका जिला निवासी तारणी सिंह, मनोज थानदार, रोहित सिंह, राहुल कुमार के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिला के मसीह दास मारकी और रांची के निर्मल सांडिल और सुखराम मुंडा की मौत हो चुकी है.

7 श्रमिक हुए घायल

चमोली हिमस्खलन मामले में खूंटी जिला के राय कंडुलना, संजय कंडुलना, महेंद्र मुंडा, मंगल दास पाहन के अलावा पश्चिमी सिंहभूम जिला के फिलिप बुढ़, अनुज टोपनाे और कल्याण मारकी घायल हो गये हैं.

हिमस्खलन के दौरान सीमा सड़क संगठन के श्रमिक कर रहे थे काम

बीआरओ के लिए सड़क निर्माण का काम करने काफी संख्या में झारखंड से श्रमिक उत्तराखंड जाते हैं. इसी कड़ी में झारखंड के करीब 20 श्रमिक उत्तराखंड के चमोली काम करने गये थे. इसी दौरान भारी हिमस्खलन की चपेट में आ गये.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand : ऑक्सीजन प्लांट फाॅर पलामू सोशल मीडिया पर खूब हो रहा ट्रेंड, युवाओं का मिल रहा साथ
सीएम हेमंत ने जताया गहरा शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चमोली हिमस्खलन मामले में झारखंड के श्रमिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्विट कर कहा कि हमने 11 वीर श्रमिकों को खो दिया. यह घटना अत्यंत पीड़ा देनेवाली है. साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार उत्तराखंड की सरकार के साथ संपर्क बना कर हर संभव मदद पहुंचाने का कार्य कर रही है.

Posted By : Samir Ranjan.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >