रांची. अनगड़ा पुलिस ने रविवार को साल्हन स्थित स्वर्णरेखा नदी से एक युवती का शव बरामद किया गया है. मृतका की उम्र करीब 20-25 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार शव मिलने पर प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है. आशंका है कि युवती की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की गई है. मृतका ने सलवार-कुर्ता पहन रखा था. घटनास्थल से पुलिस ने एक की-पैड मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है.
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा.
ये भी पढ़ें: मेदिनीनगर में 20 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस हिरासत में नशे में धुत पति
