सीसीएल कल्याण बोर्ड सितंबर से दिसंबर तक करेगा आवासीय परिसरों का निरीक्षण

सीसीएल कल्याण बोर्ड सितंबर से दिसंबर तक विभिन्न आवासीय परिसरों, अस्पतालों और स्कूलों में सुविधाओं का निरीक्षण करेगा। पूरी रिपोर्ट और शेड्यूल यहाँ देखें।

वरीय संवाददाता, रांची : सीसीएल कल्याण बोर्ड विभिन्न क्षेत्रों के आवासीय परिसरों में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करेगा. यह निरीक्षण सितंबर से दिसंबर तक चलेगा. निरीक्षण दल में कल्याण बोर्ड के सदस्यों के अलावा संबंधित क्षेत्र के मानव संसाधन, सिविल और इएंडएम विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे.

समिति कॉलोनियों, अस्पतालों, कार्यालयों और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेगी. निरीक्षण के बाद रिपोर्ट महाप्रबंधक (कल्याण) और संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक को सौंपी जायेगी.

ये सदस्य होंगे निरीक्षण दल में

निरीक्षण दल में एचएमएस से राजेश कुमार सिंह, सुखदेव प्रसाद और विनय सिंह मानकरी, एटक से विंध्याचल बेदिया, सतीश कुमार सिन्हा और अरविंद कुमार शर्मा, सीटू से प्रदीप कुमार, बीएमएस से रामेश्वर मंडल, मुकेश कुमार और अनूप सिंह, सीएमओआइ से डीएन सिंह शामिल हैं. संबंधित क्षेत्र के स्टॉफ ऑफिसर एचआर, सिविल और इएंडएम भी दल में रहेंगे.

10 सितंबर से शुरू होगा निरीक्षण

कमेटी 10 सितंबर से निरीक्षण शुरू करेगी, जो दिसंबर तक चलेगा. 10 और 11 सितंबर को बरका-सयाल, 23-24 सितंबर को एनके तथा 20 से 30 सितंबर तक पिपरवार एरिया का निरीक्षण होगा. छह और सात अक्तूबर को बीएंडके, 22-23 अक्तूबर को कथारा, 27-28 अक्तूबर को ढोरी और तीन-चार नवंबर को अरगड्डा का निरीक्षण किया जायेगा.

कुजू का निरीक्षण 20-21 नवंबर, हजारीबाग का 25-26 नवंबर और गिरिडीह का एक-दो दिसंबर को होगा. सीआरएस बरकाकाना का निरीक्षण आठ-नौ दिसंबर और राजहरा का 12 दिसंबर को होगा. रजरप्पा 15-16 दिसंबर, एमआरएस रामगढ़ 18-19 दिसंबर, एएंडसी 22 दिसंबर, एमएंडएस 24 दिसंबर तथा गांधीनगर कॉलोनी एवं राजेंद्र नगर का 28 दिसंबर को निरीक्षण किया जायेगा. सीएच रामगढ़ का दौरा 30 दिसंबर को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >