जोन्हा में भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग शुरू

रांची जिला पूर्वी भाजपा का शनिवार को सेवा धाम जोन्हा में दो दिवसीय 'पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

रांची जिला पूर्वी भाजपा का शनिवार को सेवा धाम जोन्हा में दो दिवसीय ”पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हुआ. पूर्व मंत्री व प्रदेश महामंत्री अमर बाउरी ने उदघाटन किया. श्री बाउरी ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं. किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं के समर्पण और सही प्रशिक्षण पर निर्भर करती है. प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और उनकी संगठनात्मक क्षमता को निखारने का एक बेहतरीन माध्यम है. श्री बाउरी ने कहा कि कार्यकर्ता सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना से काम करें. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से परिपक्व और मजबूत बनाने का माध्यम है. जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने सभी कार्यकर्ताओं से दल के भीतर अनुशासन और संगठनात्मक एकता बनाये रखने की अपील की. उन्होंने पार्टी की नीतियों और भावी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का आह्वान किया. प्रशिक्षण में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, रणधीर चौधरी, सुरेंद्र महतो, आरती सिंह, सत्यदेव मुंडा, मनोज चौधरी, राजन साहू, प्रमोद सिंह, माधुरी देवी, अनुराधा मुंडा, रेखा देवी, रितेश उरांव, चतुर साहू, रोहित साहू, राजधाम साहू, वसंत सुंडी सहित उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >