भाजपा का मांडर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

सम्मेलन में मांडर, चान्हो, बेड़ो, इटकी व लापुंग प्रखंड से 300 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए.

प्रतिनिधि, चान्हो.

बीजुपाड़ा में शनिवार को भाजपा का मांडर विधानसभा स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मांडर, चान्हो, बेड़ो, इटकी व लापुंग प्रखंड से 300 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए. इसमें प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धांत, देशहित में भाजपा के योगदान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पिछले 11 वर्षों में देश व जनहित में किये गये कार्य व मुख्य उपलब्धियों से अवगत कराया. कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री बन सकता है. सम्मेलन में भाजपा के युवा नेता सन्नी टोप्पो ने कहा कि झारखंड में हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल है. राज्य में मंईयां सम्मान योजना को लेकर राजकोष खाली कर दिया गया है. जिससे अन्य विकास योजनाएं ठप हो गयी हैं. पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर व अन्य ने भी विचार व्यक्त किये. इसके बाद बीजुपाड़ा से चोरेया के शहीद अभिषेक साहू चौक तक बाइक रैली निकाली गयी. शहीद अभिषेक साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और चोरेया पंचायत भवन में जन चौपाल लगाकर चाय पर चर्चा की गयी. मौके पर सतीश साहू, भीखा भगत, भोगेन सोरेन, अरविंद सिंह, पुरंजय महतो, विजय महतो, सुनील उरांव, प्रदीप महली, सुधाकर चौबे, सुनीता कच्छप, बली सिंह, मनोज किस्पोट्टा, बबलू ग़ोप, अविनाश गुप्ता, नीतू कुजूर आदि मौजूद थे.

चान्हो 1, सम्मेलन में बोलते भाजपा नेता सन्नी टोप्पो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >