रांची. झारखंड में पिछले 16-17 दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन और सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज को भाजपा अब राष्ट्रीय मुद्दा बनाएगी.
देशभर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का निर्देश
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मंगलवार को देश के हर राज्य में भाजपा के आला नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. पार्टी ने सभी प्रदेश इकाइयों को निर्देश दिया है कि वे छात्र आंदोलन के समर्थन में खड़े हों और झारखंड में हुई कार्रवाई को मीडिया के सामने रखें.
राहुल गांधी और कांग्रेस निशाने पर
भाजपा इस मामले में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलेगी और राहुल गांधी निशाने पर होंगे. भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने छात्रहितों को नजरअंदाज कर आंदोलनकारियों पर बल प्रयोग किया.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Bandh Live Updates: जमशेदपुर में भी दिखा 'झारखंड बंद' का असर, सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता
झारखंड में आज बंद का आह्वान
झारखंड में भी भाजपा आज प्रेस कांफ्रेस कर अपनी बात रखेगी. हालांकि भाजपा ने सोमवार की रात ही झारखंड बंद आह्वान कर दिया.
ये भी पढ़ें: बंद के समर्थन में आज सुदेश महतो बैठेंगे बापू वाटिका में बापू की प्रतिमा के समक्ष
विधानसभा घेराव के दौरान हुआ था लाठी चार्ज
छात्र संगठन पिछले 2 हफ्तों से नियुक्तियों, पेपर लीक और रोजगार के मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई थी, जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया।
