झारखंड भाजपा का संकल्प-पत्र : 3100 रुपए में खरीदेंगे किसानों का धान, 24 घंटे में पैसे अकाउंट में

BJP Sankalp Patra 2024 Jharkhand: अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया. कहा कि 3100 रुपए में किसानों से धान की खरीद होगी. 24 घंटे में पैसे मिल जाएंगे.

BJP Sankalp Patra 2024 Jharkhand|Minimum Support Price of Paddy|भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड की जनता से वादा किया है कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी, तो किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान के एक-एक दाने की खरीद होगी. खरीद के 24 घंटे के अंदर किसानों के खाते में धान का पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा.

किसानों के लिए भाजपा सरकार शुरू करेगी ‘कृषक सु-नीति’

अमित शाह ने रविवार को रांची में झाखंड विधानसभा चुनाव 2024 का संकल्प पत्र जारी किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर यहां ‘कृषक सु-नीति’ शुरू की जाएगी. इसके तहत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 3100 रुपए प्रति क्विंटल तक बढ़ाया जाएगा.

बिना कटनी-छटनी के धान के पूरे वजन का पैसा मिलेगा

उन्होंने कहा कि बिना किसी कटनी-छटनी के धान के पूरे वजन का पैसा धान खरीद के 24 घंटे के भीतर किसानों के बैंक अकाउंट में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए भेज दिए जाएंगे. अमित शाह ने झारखंड के छोटे और सीमांत किसानों के लिए भी भाजपा के संकल्प पत्र में बड़ी घोषणा है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झारखंड में फिर से शुरू होगी ‘कृषि आशीर्वाद योजना’

अमित शाह ने कहा कि छोटे और सीमांत किसानों और पशुपालकों को प्रति एकड़ 5000 रुपए की दर से 25,000 रुपए तक दिए जाएंगे. इसके लिए ‘कृषि आशीर्वाद योजना’ की फिर से शुरुआत की जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक झारखंड में ‘सिंचाई क्षेत्र को 3 गुणा’ करने का लक्ष्य है.

अरहर और मड़ुआ का भी तय होगा एमएसपी

इतना ही नहीं, भाजपा के संकल्प पत्र में यह भी कहा गया है कि ग्रामीण आजीविका बढ़ाने के लिए एमएसपी में अरहर और मड़ुआ को शामिल किया जाएगा. साथ ही आदिवासी ब्लॉक में प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने का भी वादा भाजपा ने झारखंड की जनता से अपने संकल्प पत्र में किया है.

ग्रामीण आजीविका को ऐसे दिया जाएगा बढ़ावा

  • अरहर और मड़ुआ को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के तंत्र में शामिल किया जाएगा.
  • आदिवासी बहुल हर ब्लॉक में प्रसंस्करण और भंडारण केंद्र की स्थापना होगी, ताकि केंदू पत्ता, मड़ुआ और मशरूम जैसे वन उत्पादों का मूल्यवर्द्धन किया जाएगा.
  • बड़े लैम्पस का गठन होगा, ताकि उत्पादों के लिए ऋण सहायता और बाजार उपलब्ध करवाया जा सके.
  • वन आधारित समुदायों को महुआ, केंदू पत्ते, इमली, साल बीज और चिरौंजी जैसे प्रमुख वन उत्पादों की खरीद की जाएगी.

Also Read

अमित शाह ने जारी किया भाजपा का संकल्प पत्र, कहा- ऐसा झारखंड बनाएंगे, किसी को नौकरी के लिए नहीं जाना होगा बाहर

रांची में अमित शाह का ऐलान- सहारा के निवेशकों की पाई-पाई वापस करवाएगी भाजपा की सरकार

झारखंड में लागू होगी समान नागरिक संहिता, आदिवासी रहेंगे उससे बाहर : अमित शाह

घाटशिला में गरजे अमित शाह- हेमंत सोरेन को हटाने के लिए नहीं, परिवर्तन के लिए चुनाव लड़ रही भाजपा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >