विधानसभा छोड़ सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे भाजपा के विधायक, बिना विपक्ष चला सदन

रांची में मॉनसून सत्र के तीसरे दिन बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला. भाजपा विधायक छात्रों के मुद्दे पर विधानसभा के बजाय मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंचे. इसके चलते सदन पूरी तरह से विपक्षविहीन रहा.

रांची : रांची मॉनसून सत्र का तीसरा दिन विना विपक्ष के चला. सोमवार को मॉनसून सत्र शुरू होते ही छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर मामला गरम था. मौके पर भाजपा विधायक विधानसभा नहीं पहुंचे. भाजपा विधायक पहले प्रतिपक्ष के नेता वाबूलाल मरांडी के आवास पर जुटे. इसके बाद मरांडी के नेतृत्व में विधायक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पहुंच गये. इधर दिन के 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. बिना विपक्ष के प्रश्नकाल और अनुपूरक बजट पर चर्चा में भी केवल सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही हिस्सा लिया, बिना विपक्ष के सदन की कार्यवाही पहले भी चली है. इससे पहले विपक्ष का वॉक आउट कारण हुआ करता था.

राज्य गठन के बाद पहली बार विपक्षी विधायक सदन में अनुपस्थित

राज्य गठन के बाद पहली बार विपक्षी विधायक डिटेन किये जाने के कारण सदन में नहीं रहे. हालांकि विपक्ष का यह कार्यक्रम पूर्व से निर्धारित नहीं था. विपक्षी विधायक अचानक सोमवार की दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा में केवल सत्ता पक्ष ही रहा, विपक्ष की ओर से नहीं आया कटौती प्रस्ताव सुबह में सीएम आवास घेरने पहुंच गये. इसी वजह से प्रशासन ने खेलगांव में देर शाम तक उनको हिरासत में रखा. इधर सदन में स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि यह अच्छी परंपरा नहीं है. सवाल करें और सदन में ना आयें, यह संसदीय व्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है. सदन में अरूप चटर्जी ने छात्रों के विधानसभा घेराव का मामला उठाते हुए कहा कि सरकार ने 100 फीसदी छात्रों की मांग मान ली है. सीजीएल की परीक्षा में कोर्ट का हवाला दिया जा रहा है. सरकार कोर्ट के माध्यम से ही इसमें हस्तक्षेप कर जांच कराये. छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण है, लेकिन कुछ उपद्रवी तत्व घुस गये हैं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Student Protest : छात्रों का ऐलान- जब तक राहुल गांधी झारखंड नहीं आते, आंदोलन जारी रहेगा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >