Jharkhand News: भाजपा ने 28 प्रकोष्ठों में सौंपी संगठन की अहम जिम्मेदारियां, संयोजक-सह संयोजकों की सूची जारी; कई चेहरों को मिली नई भूमिका

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड ने प्रदेश स्तर पर 28 विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए नए संयोजक और सह-संयोजकों की घोषणा की है. यह सूची प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से जारी की गई है. विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों में नियुक्तियों से पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी.

रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से प्रदेश स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की गयी है. प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र की ओर से शुक्रवार को जारी सूची में कुल 28 प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं.

सूची के अनुसार वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ में डॉ. उमाशंकर केडिया और कृष्ण कुमार मुन्ना, आजीवन सहयोग निधि प्रकोष्ठ में मनीष जायसवाल और नंदलाल अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गयी है. आईटी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी कर्नल बीके सिंह को मिली है. नगर निकाय प्रकोष्ठ में अनिल मोदी, विधि प्रकोष्ठ में सुधीर श्रीवास्तव तथा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ में राजेश शुक्ला और लातेहार के बलवंत सिंह यादव को जिम्मेदारी दी गयी है.

उद्योग प्रकोष्ठ में राजेंद्र पासवान और मुकेश कुमार सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ में दिलीप सोनी, आर्थिक प्रकोष्ठ में सीए राज कुमार और सीए प्रदीप कुमार जालुका को जिम्मेदारी मिली है. चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. अभिषेक रामाधीन और हरेंद्र सिंह, जबकि शिक्षा प्रकोष्ठ में डॉ. समर सिंह और जटाशंकर पांडेय को जिम्मेदारी दी गयी है.

इन प्रकोष्ठों में भी हुई नियुक्तियां

सहकारिता प्रकोष्ठ में प्रभात कुमार सिंह, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में रंजन कुमार सिंह उर्फ छोटन सिंह, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में परितोष सोरेन, हस्तकला एवं बुनकर प्रकोष्ठ में जयश्री देवी इंदवार तथा मत्स्य पालक प्रकोष्ठ में राजीव चौधरी को संयोजक बनाया गया है.

क्रीड़ा प्रकोष्ठ में प्रमुद्याल बड़ाईक और सूरज कुमार, विस्थापित प्रकोष्ठ में अजय सिंह और परमेश्वर चौधरी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ में गीतेश चंद्रवंशी, प्रवासी कामगार प्रकोष्ठ में ललित नारायण ओझा, पंचायती राज प्रकोष्ठ में जैलेंद्र कुमार और सूचना अधिकार प्रकोष्ठ में मुकेश मुक्ता को जिम्मेदारी मिली है.

पर्यटन प्रकोष्ठ में सूर्य प्रभात, गौ संवर्धन में रीतेश तिवारी, ग्रामीण कारीगर प्रकोष्ठ में ईश्वरचंद्र प्रजापति और अशोक शर्मा, अल्पसंख्यक भाषायी प्रकोष्ठ में गुड्डू घोष, प्रोटोकॉल प्रकोष्ठ में बलवीर सिंह सलूजा तथा मठ-मंदिर प्रकोष्ठ में संजय शौध को जिम्मेदारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil choudhary

25 वर्षों से पत्रकारिता कर रहा हूँ.हार्ड न्यूज़ से राजनीतिक खबर करता रहा हूँ.वर्तमान में मुख्यमंत्री, पावर,इंडस्ट्रीज, माइंस संबंधित मामलों पर रिपोर्ट करता हूँ. बीबीसी,पैनोस और झारखंड सरकार से फेलोशिप ले चुका हूँ।कई बार अवार्ड ले चुका हूँ.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >