जमशेदपुर की मतदाता सूची में तीन अफगानी नागरिकों के नाम का दावा, भाजपा ने व्यापक जांच की मांग की

जमशेदपुर की मतदाता सूची में तीन अफगानी नागरिकों के नाम मिलने पर भाजपा ने राज्य सरकार से उच्च स्तरीय जांच और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

रांची. जमशेदपुर की मतदाता सूची में तीन अफगानी नागरिकों के नाम सामने आने के दावे को लेकर झारखंड में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है. भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता शोभा यादव ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं. उन्होंने पूरे मामले की व्यापक स्तर पर जांच कराने की मांग की है.

भाजपा प्रवक्ता ने दस्तावेजों के सत्यापन पर उठाये सवाल

शोभा यादव ने कहा कि यह केवल तीन नाम मतदाता सूची में शामिल होने का मामला नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा संवेदनशील विषय है. उन्होंने सवाल उठाया कि यदि संबंधित लोग भारत के नागरिक नहीं हैं, तो उनके नाम से आधार और अन्य भारतीय पहचान दस्तावेज कैसे तैयार हुए.

उन्होंने दस्तावेज तैयार होने और उनके सत्यापन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाया. भाजपा प्रवक्ता ने पूछा कि इन दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी किस अधिकारी की थी.

व्यापक जांच की मांग

शोभा यादव ने कहा कि मामले की जांच व्यापक स्तर पर होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मतदाता सूची में नाम कैसे शामिल हुए और संबंधित दस्तावेज किस प्रक्रिया के तहत तैयार या सत्यापित किये गये. उन्होंने पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सतीश सिंह

मीडिया जगत में 25 से अधिक वर्षों का वृहद और समृद्ध अनुभव रखने वाले सतीश सिंह निष्पक्षता, तथ्यात्मकता और खोजी पत्रकारिता के पर्याय हैं. 'प्रभात खबर' के प्रमुख संवाददाता के रूप में अपनी 22 वर्षों की लंबी और समर्पित यात्रा के दौरान उन्होंने हमेशा सत्य और सामाजिक सरोकार को प्राथमिकता दी है. रांची में रहते हुए उन्होंने लगातार 15 वर्षों तक झारखंड हाइकोर्ट की रिपोर्टिंग की, जहां न्याय प्रणाली, संवैधानिक पेचीदगियों और जनहित से जुड़े गंभीर मुद्दों को बेहद सरलता और गहराई के साथ पाठकों तक पहुंचाया. वर्तमान में वह झारखंड की राजनीति, प्रशासनिक फैसलों, नीतिगत सुधारों और विभागीय कार्यप्रणालियों की गहन रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके लेखन का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति समाज को जागरूक करना और पाठकों को सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणपरक समाचार उपलब्ध कराना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >