BJP Candidate List: भाजपा ने 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की, हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट से इस प्रत्याशी को उतारा

BJP Candidate List: भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है. हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट से प्रत्याशी का ऐलान हो गया है.

BJP Candidate List|रांची, सतीश सिंह : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. संताल परगना की बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट से भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही टुंडी विधानसभा से भी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है.

बरहेट से चुनाव लड़ेंगे गमालियल हेम्ब्रम, टुंडी से विकास महतो

भारतीय जनता पार्टी ने अभी-अभी एक लिस्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि बरहेट (एसटी) विधानसभा सीट पर हेमंत सोरेन के खिलाफ गमालियल हेम्ब्रम चुनाव लड़ेंगे. टुंडी विधानसभा सीट भी भाजपा ने अपने पास रखी है. टुंडी विधानसभा सीट से विकास महतो को टिकट दिया गया है.

अरुण सिंह ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार (28 अक्टूबर) को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित बरहेट विधानसभा सीट के साथ-साथ टुंडी विधानसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार का ऐलान किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

बीजेपी ने सभी 68 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 19 अक्टूबर को अपने 66 उम्मीदवारों की घोषणा की थी. इन 2 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही भाजपा कोटा के सभी प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है. आजसू, जदयू और लोजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही भाजपा के खाते में इस बार 68 सीटें हैं. सभी सीटों के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं.

Also Read

कौन हैं गमालियल हेम्ब्रम? हेमंत सोरेन के खिलाफ लड़ने जा रहे हैं चुनाव, ऐसा है पारा टीचर का सफर

कांग्रेस को बड़ा झटका, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा भाजपा में शामिल

BJP Candidate List: भाजपा ने 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की, हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट से इस प्रत्याशी को उतारा

झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के 66 उम्मीदवारों में 12 महिला, 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों की पत्नी और पुत्रवधु

BJP के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होते ही फूटा बड़ा बम, मेनका सरदार ने दिया इस्तीफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >