‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड’ से सम्मानित हुआ बीआईटी मेसरा, झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विवि घोषित

Ranchi News: रांची के बीआईटी मेसरा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है. संस्थान को  'प्राइड ऑफ नेशन' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से राजेश तिवारी की रिपोर्ट

Ranchi News: झारखंड के रांची में स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी मेसरा) ने अपने नाम एक नई उपलब्धि जोड़ ली है. वेटरन्स इंडिया द्वारा आयोजित ‘प्राइड ऑफ नेशन अवॉर्ड्स’ के तहत बीआइटी मेसरा को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया है. संस्थान को यह सम्मान छात्र विकास, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता निर्माण और क्लास के बाहर मूल्य-आधारित शिक्षा देने के प्रयासों के लिए मिला है. 

प्रतिष्ठित संगठनों का सहयोग

यह अवॉर्ड अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NBA), भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) और शिक्षा प्रोत्साहन सोसाइटी ऑफ इंडिया जैसे शीर्ष शैक्षणिक संगठनों के सहयोग से दिया गया है. वेटरन्स इंडिया, जिसका नेतृत्व पूर्व सैन्य अधिकारियों द्वारा किया जाता है, उन संस्थानों को मान्यता देता है जो युवाओं के विकास और सामाजिक जिम्मेदारी में प्रमुख भूमिका निभाते हैं.

प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक 

1955 में स्थापित बीआईटी मेसरा देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में गिना जाता है. यह संस्थान शुरू से ही नई तकनीक और शोध के क्षेत्र में आगे रहा है. इसकी खासियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने स्पेस इंजीनियरिंग और रॉकेट्री जैसे कार्यक्रमों की शुरुआत करने में देश में प्रमुख भूमिका निभाई है. 

प्रभावशाली एलुमनाई नेटवर्क 

संस्थान के रजिस्ट्रार डॉ राजेश जैन ने बताया कि बीआईटी का एलुमनाई नेटवर्क आज पूरी दुनिया में प्रभावशाली पदों पर है. बीआइटी मेसरा के एलुमनाई में रोहित प्रसाद अमेजन ‘एलेक्सा’ एआई के विकास प्रमुख रहे. वी वैद्यनाथन, सीइओ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, अमित चौधरी, सीओओ लेंसकार्ट और करण बजाज, संस्थापक, व्हाइट हैट जूनियर.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >