बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता रथ रवाना

बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता रथ रवाना। किसान 31 अगस्त तक मात्र एक रुपये में अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

रांची : खरीफ फसलों को प्राकृतिक आपदा, कीट प्रकोप व प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जागरूकता रथ को पशुपालन भवन परिसर से रवाना किया गया. रथ को निबंधक, सहकारी समिति के रोबिन टोप्पो, संयुक्त निबंधक जेपी शर्मा, पीएमएफबीवाई के नोडल पदाधिकारी, सुजीत सिंह, जिला सहकारिता पदाधिकारी, रांची एवं सहायक निबंधक ने संयुक्त रूप से रवाना किया. यह जागरूकता रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर किसानों को योजना के लाभ एवं नामांकन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करेगा..

31 अगस्त तक करायें फसल बीमा, केवल एक रुपये में नामांकन

निबंधक ने बताया - खरीफ मौसम में मुख्य रूप से धान एवं मक्का की फसलों का बीमा योजना के तहत कराया जा सकता है. किसानों से अपील की गयी है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए जल्द अपनी अधिसूचित फसल का बीमा करायेें, ताकि प्राकृतिक आपदा अथवा फसल क्षति की स्थिति में योजना का लाभ प्राप्त किया जा सके. उन्होंने बताया - योजना के तहत किसानों के नामांकन के लिए मात्र एक रुपया का टोकन शुल्क निर्धारित है. खरीफ 2026 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है. योजना किसानों को फसल नुकसान से उत्पन्न वित्तीय जोखिम से सुरक्षा प्रदान करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

टोल-फ्री 14447 एवं WhatsApp नंबर 7065514447 पर मिलेगी सहायता

किसानों की सुविधा के लिए योजना से संबंधित जानकारी एवं समस्याओं के समाधान के लिए टोल-फ्री नंबर 14447 व WhatsApp नंबर 7065514447 जारी किया गया है. किसान इन माध्यमों से योजना, नामांकन एवं अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >