बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान व बलिदान का प्रतीक

धरती आबा के शहादत दिवस पर प्रखंड में स्थित उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के लिए विभिन्न दलों व संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा.

अनगड़ा.

धरती आबा के शहादत दिवस पर प्रखंड में स्थित उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के लिए विभिन्न दलों व संगठनों से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा. अनगड़ा बिरसा मुंडा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा, भाजपा के सुरेंद्र महतो, बुधराम बेदिया, सुनील महतो, ग्राम प्रधान लोकनाथ पाहन, रामसाय मुंडा, जगेश्वर महतो, मनोज चौधरी, अजय भोक्ता, दिलीप मिर्धा, सुप्रेश महतो, एतवा बेदिया, प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया सीमा देवी, श्रवण मुंडा, शिवदास गोस्वामी, सरीता देवी, रामनाथ महतो, अघनु महतो, राजेन्द्र महतो, चंपा उरांव सहित अन्य ने माल्यार्पण किया. इधर जोन्हा फॉल चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर मुखिया कृष्णा मुंडा, रिझुवा मुंडा, हरदयाल मुंडा सहित अन्य ने माल्यार्पण किया. सुरेंद्र महतो ने कहा कि भारत माता की स्वतंत्रता, आदिवासी समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करनेवाले भारत माता के वीर सपूत बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है. ‘उलगुलान’ आंदोलन के माध्यम से अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध जो अलख उन्होंने जगायी, वह आज भी जनजातीय समाज और संपूर्ण भारतवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >