15 नवंबर को BJP की शौर्य यात्रा, बिरसा मुंडा की धरती पर मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

Birsa Munda Jayanti: भाजपा 15 नवंबर को झारखंड भर में जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी. बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में उलिहातु मुख्य कार्यक्रम होगा और रांची में शौर्य यात्रा निकलेगी. इसके तहत बिरसा मुंडा संग्रहालय से कोकर तक जुलूस निकाली जाएगी.

Birsa Munda Jayanti, रांची: भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 15 नवंबर को पूरे राज्य में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाएगी. यह जानकारी झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस दिन को विशेष रूप से जनजातीय नायकों की स्मृति और उनके संघर्ष को सम्मान देने के लिए समर्पित किया है.

खूंटी में होगा मुख्य कार्यक्रम, उलिहातु में माल्यार्पण

बाबूलाल मरांडी ने बताया कि खूंटी जिले में भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा. पार्टी नेता और कार्यकर्ता बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचेंगे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. उन्होंने कहा, “बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आदिवासी आंदोलन को नई दिशा दी. उनका संघर्ष देश के आत्मसम्मान और अधिकारों की लड़ाई था.”

Also Read: लातेहार में नक्सलवाद की कमर टूटी, 2 बड़े कमांडर ने हथियार डाले, एक पर था 5 लाख का इनाम

रांची में निकलेगा जुलूस

रांची में ओल्ड सेंट्रल जेल परिसर स्थित बिरसा मुंडा संग्रहालय एवं स्मृति पार्क से शौर्य यात्रा (जुलूस) निकलेगी. यह जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए कोकर में समाप्त होगा.

सरकारी आयोजन से अलग कार्यक्रम

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से भी 15 नवंबर को आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित होगा, लेकिन भाजपा जन-भागीदारी के साथ अलग कार्यक्रम करेगी. उन्होंने बताया कि सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के स्मारक स्थलों की सफाई करें और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करें. गौरतलब है कि 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग कर झारखंड राज्य का गठन किया गया था.

Also Read: बोकारो में हाथियों का आतंक, पूर्व मुखिया के पुत्र समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >