रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से इन दो शहरों के लिए जल्द शुरू होगी विमान सेवा, DGCA से मिली अनुमति

रांची से पुणे और हैदराबाद के लिए विमान सेवा जल्द शुरू होगी. डीजीसीए से इस अनुमति मिल गयी है. जल्द ही इसे लेकर शिड्यूल भी जारी कर दिया जाएगा.

रांची: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रांची-पुणे और रांची-हैदराबाद के लिए जल्द ही नयी विमान सेवा शुरू की जायेगी. इस बाबत एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा दोनों शहरों के लिए विमान सेवा शुरू की जायेगी. इसके लिए डीजीसीए से अनुमति मिल गयी है. जल्द ही समय-सारिणी उपलब्ध करायी जायेगी. इसके बाद विमान सेवा शुरू होगी. मालूम हो कि वर्तमान में इंडिगो का पुणे-रांची विमान (संख्या-6ई6484) सुबह 7.41 रांची आता है. इंडिगो का हैदराबाद-रांची विमान (संख्या-6ई421) सुबह 10.25 बजे रांची आता है. वहीं दूसरा विमान हैदराबाद-रांची (संख्या 6ई186) रात 8.30 बजे रांची आता है.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर थर्ड लेन बनेगा, वीआइपी वाहन के लिए अलग लेन :

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के लिए टर्मिनल बिल्डिंग के सामने थर्ड लेन का निर्माण होगा. एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्या ने बताया कि इससे ट्रैफिक जाम नहीं रहेगा और वाहनों को निकासी में कम समय लगेगा. वहीं वीआइपी वाहनों के लिए अलग से निकासी द्वार बनाया गया है. इसके लिए पार्किंग निकासी से पूर्व 100 मीटर पहले हेथू रोड में एक गेट लगाया जायेगा, जहां से वीआइपी वाहनों की निकासी करायी जायेगी.

Also Read: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में वाहन की इंट्री पर्ची लें, नहीं तो वसूली जायेगी भारी राशि

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >