Ranchi News : सुप्रा एसएई 2025 में भाग लेने पहुंची बीआइटी मेसरा की टीम

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा की फॉर्मूला स्टूडेंट टीम सुप्रा एसएई 2025 में भाग ले रही है.

रांची. बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा की फॉर्मूला स्टूडेंट टीम सुप्रा एसएई 2025 में भाग ले रही है. जिसका आयोजन बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, नोएडा में हो रहा है. एसएई मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता है जो हर साल अगस्त में आयोजित की जाती है, जहां विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों के इंजीनियरिंग स्नातक अपनी तकनीकी विशेषज्ञता का प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धा करते हैं. इस वर्ष के टीम के कप्तान अरिजीत बसु और मुख्य प्रबंध अधिकारी तेजस्व सिंह हैं. ने टीम अपने नवीनतम फॉर्मूला स्टूडेंट मॉडल, टीएसआई-25 को तैयार की है. टीएसआई-25 का निर्माण 16.73 लाख रुपये के बजट से किया गया है.

————————————

सहज योगी पुरी में मनायेंगे स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी

रांची. राज्य के विभिन्न जिलों से 500 से अधिक सहज योगियों का एक विशाल समूह गुरुवार को पुरी (ओडिशा) के लिए रवाना हुआ. यह आध्यात्मिक यात्रा स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी के अवसर पर की जा रही है. सभी सहज योगी पूरी में माताजी निर्मला देवी जी का पूजन, ध्यान और भजन के माध्यम से दिव्य उत्सव मनायेंगे. पुरी में तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के दौरान सहज योग से जुड़ी विविध गतिविधियां होंगी. वहीं, 17 अगस्त की सुबह 10 बजे से निर्मल धाम, रिंग रोड मनातू में सहज योग केंद्र द्वारा जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण पूजा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >