रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद एसओपी जारी, इस इलाके में बर्ड की खरीद बिक्री पर लगी रोक

Bird Flu In Ranchi: राजधानी में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग ने एसओपी जारी कर दिया है. इसके अलावा केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

Bird Flu In Ranchi, रांची : पशुपालन विभाग ने रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के पोल्ट्री में आये बर्ड फ्लू को लेकर स्टैंडर्ड प्रोसिडयूर ऑफ ऑपरेशन (एसओपी) जारी कर दिया है. वेटनरी कॉलेज परिसर से तीन किलोमीटर के परिसर में बर्ड की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. एसओपी जिले के उपायुक्त और जिला पशुपालन पदाधिकारी को भी भेजा गया है. विभागीय निदेशक किरण कुमार पासी ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर भारत सरकार का जो दिशा-निर्देश है, उसका पालन करन को कहा गया है.

क्या है केंद्र सरकार का दिशा निर्देश

केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार जो एपिक सेंटर (केंद्र) हैं, उसके आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में सर्वे करने को कहा गया है. वहीं, एपिक सेंटर के एक किमी के दायरे में स्थित पॉलट्री फॉर्म के मुर्गों को मारने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा जहां भी किसी तरह की पक्षी की मौत का सूचना मिले, इसकी जानकारी देने को कहा गया है.

रांची की सभी खबरें यहां पढ़ें

राजधानी में हो चुकी है बर्ड फ्लू की पुष्टि

ज्ञात हो कि राजधानी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गयी है. कुछ दिनों पहले रांची वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फॉर्म में 150 मुर्गियां और लगभग दर्जन भर बटेर मर गये थे. इसके बाद सैंपल टेस्ट के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (एनआइएचएसएडी) को भेजा गया था. शनिवार को सदर अस्पताल रांची के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे थे और वहां पर कार्यरत दो महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए सैंपल लिया. उन्हें आइसोलेशन में रहने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : Jharkhand Village Story: झारखंड का एक गांव, जहां बरसो पानी जोर से कहने और ताली बजाने पर होने लगती है बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >