Bihar Election 2020 : लालू से मिले हेमंत, बोले बिहार चुनाव साथ लड़ेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से रिम्स के केली बंगला में मुलाकात की. करीब सवा घंटे तक दोनों ने बिहार चुनाव को लेकर रायशुमारी की.

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से रिम्स के केली बंगला में मुलाकात की. करीब सवा घंटे तक दोनों ने बिहार चुनाव को लेकर रायशुमारी की. लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि बिहार में हम चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि चुनाव में कौन किस भूमिका में होगा इसके लिए इंतजार करना होगा. साथ ही उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से मिलने की इच्छा हुई, तो मिलने आ गया. फिलहाल उनका स्वास्थ्य बेहतर है.

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अभी कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में लालू प्रसाद की सेहत की जिम्मेवारी रिम्स प्रबंधन की है. गौरतलब है कि झामुमो पहले ही बिहार विधानसभा चुनाव राजद के साथ लड़ने की घोषणा कर चुका है. कहा जा रहा है कि झामुमो 12 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहता है. इस मुद्दे को लेकर हेमंत सोरेन व लालू प्रसाद के बीच बातचीत हुई है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >