झारखंड में कृषि लोन पर बड़ा प्लान! नाबार्ड के डिप्टी MD आज बैंक अधिकारियों संग करेंगे मंथन

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर हैं. वे कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करेंगे. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संस्थागत ऋण प्रवाह को मजबूत करना है.

रांची: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत 20 अगस्त, गुरुवार को झारखंड के एक दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे नाबार्ड के झारखंड क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यों और विभिन्न विकासपरक योजनाओं की समीक्षा करेंगे. दौरे के दौरान निदेशक गोवर्धन सिंह क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों और जिला विकास प्रबंधकों (DDM) के साथ समीक्षा बैठक एवं संवाद करेंगे. इसके अलावा वे झारखंड ग्रामीण बैंक, झारखंड राज्य सहकारी बैंक और धनबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे.

कृषि ऋण और KCC पर रहेगा खास जोर

बैठकों में राज्य में कृषि एवं प्राथमिकता क्षेत्र ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), सहकारी ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में ऋण प्रवाह जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. गोवर्धन सिंह रावत झारखंड में नाबार्ड की विभिन्न विकासात्मक पहलों, बैंकिंग क्षेत्र के प्रदर्शन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की संभावनाओं की भी समीक्षा करेंगे.

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा ऋण का प्रवाह

दौरे का मुख्य उद्देश्य झारखंड में कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए संस्थागत ऋण प्रवाह को मजबूत करना और नाबार्ड तथा विभिन्न बैंकिंग संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है. ऐसे में कृषि ऋण और ग्रामीण वित्तीय व्यवस्था को लेकर इस दौरे को अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: JSSC CGL रद्द होने के बाद नौकरी बचाने सड़क पर उतरे चयनित कर्मचारी, फ्लैश लाइट मार्च निकालकर जताया विरोध


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >