मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को बिना गारंटी मिलेगा 20 हजार रुपये तक का ऋण

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है.

रांची. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. योजना की लाभुक महिलाओं को अब स्वरोजगार और सूक्ष्म व्यवसाय शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के 20 हजार रुपये तक का बैंक ऋण मिलेगा. शनिवार को वित्त विभाग और राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) के बीच हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति बनी.

बैंकरों ने योजना पर सहमति जतायी

सरकार का उद्देश्य योजना से जुड़ी महिलाओं को केवल सहायता राशि तक सीमित न रखकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है. बैठक में मौजूद बैंकरों ने भी इस योजना पर सहमति जतायी और कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. इस योजना के तहत एक परिवार में जितनी भी महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की लाभुक हैं, सभी को अलग-अलग ऋण मिल सकेगा. ऋण की वापसी को लेकर भी बैंकों को आश्वस्त किया गया है. वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लाभुकों के बैंक खातों में हर माह भेजी जा रही राशि के माध्यम से ऋण की किश्तें आसानी से समायोजित की जा सकती हैं.

महिलाओं की आय बढ़ेगी

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि महिलाओं को छोटे व्यवसाय जैसे सिलाई-कढ़ाई, किराना दुकान, सब्जी व्यवसाय, पशुपालन, मुर्गी पालन आदि के लिए प्रोत्साहित किया जाये. इससे न सिर्फ महिलाओं की आय बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे. वित्त विभाग से मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी होते ही बैंकों द्वारा ऋण वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >