60 बेड के डीसीएचसी में लगाये जा रहे बेड व उपकरण

जिला प्रशासन की सख्ती के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने 60 बेड के डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) तैयार करने व उसे शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

रांची : जिला प्रशासन की सख्ती के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन ने 60 बेड के डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) तैयार करने व उसे शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है. डीसीएचसी विंग में बेड व जीवनरक्षक उपकरण लगाये जा रहे हैं.

स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बेड बिछाने व उपकरण लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द विंग तैयार हो सके. उपाधीक्षक डॉ सब्यसांची मंडल ने बताया कि ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछा दी गयी है,

लेकिन ऑक्सीजन फ्लोमीटर अभी कई जगह नहीं लग पाया है. मैनीफोल्ड के लिए 50 ऑक्सीजन सिलिंडर आ गया है, जिसे जोड़ने का काम कंस्ट्रक्शन कंपनी करेगी. शेष 50 ऑक्सीजन सिलिंडर शीघ्र मंगा लिया जायेगा. नोडल अफसर इस कार्य में लगे हैं.

posted by : sameer oraon

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >