Jharkhand News: एग्रीस्पोर्ट्स 2023 में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के छात्र सतीश पाहन ने जीता सिल्वर मेडल

आईसीएआर, नयी दिल्ली के सौजन्य से आयोजित एग्रीस्पोर्ट्स -2023 प्रतियोगिता के कुल 15 खेल स्पर्धाओं में पूरे देश के 65 कृषि विश्वविद्यालयों के करीब 3 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. एग्रीस्पोर्ट्स मीट की शुरुआत 20 फरवरी को हुई और यह 24 फरवरी तक चलेगा.

Jharkhand News: हरियाणा के हिसार में स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 21वीं अखिल भारतीय अंतर कृषि विश्वविद्यालय खेलकूद एवं खेल मीट (एग्रीस्पोर्ट्स) -2023 में रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के छात्र सतीश पाहन ने सिल्वर मेडलजीता है. प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को सतीश पाहन ने 6.35 मीटर लंबी कूद लगाकर सिल्वर मेडल हासिल किया. प्रतियोगिता में यह बीएयू का पहला मेडल है.

थर्ड सेमेस्टर के स्टूडेंट हैं सतीश पाहन

सतीश पाहन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि संकाय अधीन संचालित रांची कृषि महाविद्यालय, कांके के कृषि स्नातक पाठ्यक्रम के तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं. बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने एग्रीस्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बीएयू के छात्र को पहला मेडल मिलने पर प्रसन्नता जाहिर की है. उन्होंने इस सफलता के लिए सिल्वर मेडलिस्ट सतीश पाहन को बधाई दी है.

Also Read: Jharkhand: बीएयू को बी ग्रेड, सात कॉलेजों को मान्यता नहीं, 1100 विद्यार्थी अधर में

कुलपति ने दी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामना

कुलपति ने कहा कि यह प्रतियोगिता छात्रों को बहु-सांस्कृतिक और बहु भाषायी वातावरण में रहने का अवसर, अनुशासन और विभिन्न सबक सिखाता है. उन्होंने टीम मैनेजर डॉ बीके अग्रवाल एवं टीम कोच शेर खान के प्रयासों की सराहना की तथा प्रतियोगिता में भाग ले रहे बीएयू के 20 सदस्यीय छात्रों के दल को अन्य खेल स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामना दी.

बीएयू को मिले पहले मेडल से फैकल्टी खुश

डीन एग्रीकल्चर डॉ एसके पाल, डीएसडब्ल्यू डॉ डीके शाही, रजिस्ट्रार डॉ नरेंद्र कुदादा, कुलपति के सचिव एचएन दास, यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ नीरज कुमार सहित अनेकों फैकल्टी एवं छात्रों ने प्रतियोगिता में पहला मैडल प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाने के लिए सतीश पाहन को बधाई दी है.

Also Read: Ranchi News: जेपीएससी तैयार करेगा बीएयू का डाटाबेस, शोध कार्य, आय-व्यय समेत 42 सवालों के मांगे जवाब

65 कृषि विश्वविद्यालयों के 3000 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

बता दें कि आईसीएआर, नयी दिल्ली के सौजन्य से आयोजित एग्रीस्पोर्ट्स -2023 प्रतियोगिता के कुल 15 खेल स्पर्धाओं में पूरे देश के 65 कृषि विश्वविद्यालयों के करीब 3 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं. एग्रीस्पोर्ट्स मीट की शुरुआत 20 फरवरी को हुई और यह 24 फरवरी तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >