"देश का पहला ऐसा राज्य बना झारखंड, जहां 10 दिनों से खाली है DGP का पद" - बाबूलाल मरांडी

Babulal Marandi : राज्य में बीते 10 दिनों से डीजीपी का पद खाली रहने पर बाबूलाल मरांडी ने सरकर पर निशाना साधा हैं. उन्होंने कहा "सरकार ने निर्लज्जता की सभी हदें पर कर दी है. उन्होंने कहा आज झारखंड वहां पहुंच चुका है, जहां जेपीएससी की हर कुर्सी बोली पर बिक रही है और UPSC से चयनित अधिकारियों को भी ‘रेट लिस्ट’ से होकर गुजरना पड़ता है.

Babulal Marandi : झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर से सरकार को आड़े हाथों लिया है. राज्य में बीते 10 दिनों से डीजीपी का पद खाली रहने पर बाबूलाल मरांडी ने सरकर पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा “सरकार ने निर्लज्जता की सभी हदें पर कर दी है. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां बीते 10 दिनों से डीजीपी का पद खाली है और जो ‘डीजीपी’ जैसे काम कर भी रहा है, वो बिना वेतन के सेवा दे रहा है.

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर साधा निशाना

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर कहा “धनबाद, हज़ारीबाग़, रामगढ़, और बोकारो जैसे कोयला वाले कमाऊ इलाकों और बाकी के खनिज संपदा वाले इलाकों में भी बिना वेतन केवल कमीशन आधारित सेवा के लिए रिटायर्ड और अनुभवी लोगों से आवेदन मांगिये. जो काम डीजीपी साहब कर रहे हैं, वही मॉडल लागू कीजिए, जहां वेतन की जगह वसूली हो और संविधान की जगह ‘किचन कैबिनेट’ के आदेश मान्य हों.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

खुद को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर मान बैठे हैं हेमंत सोरेन

बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर संविधान के अनुच्छेद 312 को नकारने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा हेमंत सोरेन अब शायद खुद को सर्वोच्च न्यायालय से भी ऊपर मान बैठे हैं और प्रशासन को बहुत नीचे गिरा दिया है. आज झारखंड वहां पहुंच चुका है, जहां जेपीएससी (झारखंड लोक सेवा संघ आयोग) की हर कुर्सी बोली पर बिक रही है और यूपीएससी से चयनित अधिकारियों को भी ‘रेट लिस्ट’ से होकर गुजरना पड़ता है.

सीएम ने किया क्रांतिकारी प्रयोग

बाबूलाल मरांडी ने कहा सीएम हेमंत सोरेन ने क्रांतिकारी प्रयोग कर डाला है, जिसमें ‘योग्यता नहीं, सुविधा शुल्क आधारित प्रशासन’ है. जो परंपरा आपने शुरू की है, वो न सिर्फ सरकारी व्यवस्था की विश्वसनीयता का अंतिम संस्कार कर रही है, बल्कि आने वाले वर्षों में झारखंड के प्रशासनिक ढांचे के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी.

इसे भी पढ़ें

सारंडा में सक्रिय 12 नक्सली सरेंडर की तैयारी में, जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट

झारखंड में खूब बिक रही गाड़ियां, दो और चार पहिया वाहनों की डिमांड सबसे अधिक, देखिये ताजा आंकड़े

रांची विश्वविद्यालय समेत 4 विवि में होगी कुलपति की नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानिए पूरा प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >