ऑटो में बैठते ही बदला रास्ता, कूड़ा डंप के पास चाकू दिखाकर यात्री से लूटपाट का आरोप

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में ऑटो चालक और उसके साथी ने चाकू दिखाकर एक रिटायर्ड कर्मी से 22 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। पुलिस जांच में जुटी है।

रांची. बिहार से रांची लौटे अंजार अहमद से ऑटो चालक और उसके साथी द्वारा चाकू दिखाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. घटना 10 सितंबर की रात अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हुई. अंजार अहमद ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

बूटी मोड़ से ऑटो में बैठे थे

प्राथमिकी के अनुसार, अंजार अहमद गयाजी से बस से बूटी मोड़ पहुंचे थे. वहां से रात करीब नौ बजे अरगोड़ा जाने के लिए ऑटो में बैठे. ऑटो में चालक के अलावा एक युवक पहले से सवार था. भारत माता चौक के पास अन्य यात्री उतर गये. इसके बाद चालक ने ऑटो को हरमू फल मंडी गली की ओर मोड़ दिया.

अंजार ने रास्ता बदलने का कारण पूछा, तो चालक ने दस्तावेज देने की बात कही. इसके बाद कूड़ा डंप के पास ऑटो रोक दिया गया.

चाकू दिखाकर रुपये और दस्तावेज लूटने का आरोप

आरोप है कि चालक और उसके साथी ने अंजार को चाकू दिखाकर उनसे 22 हजार रुपये, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत बिहार स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्ति से जुड़े जरूरी दस्तावेज लूट लिये. मोबाइल में दो सिम कार्ड थे.

वारदात के बाद चालक और उसका साथी मौके से फरार हो गये. प्राथमिकी के आधार पर अरगोड़ा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >