रिम्स के इएनटी वार्ड में मरीज से दुष्कर्म का प्रयास, लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

कुछ दिन पहले रिम्स के इएनटी वार्ड में भर्ती हुई थी पिठौरिया की युवती. रिम्स के इएनटी वार्ड में मरीज से दुष्कर्म का प्रयास, लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

रांची : रिम्स के इएनटी वार्ड में भर्ती पिठौरिया निवासी एक युवती के साथ आउटसोर्सिंग में काम कर रहे लैब टेक्नीशियन फरिउल शेख ने बाथरूम में बंद कर दुष्कर्म का प्रयास किया. युवती ने शोर मचाया, तो जैप-10 में कार्यरत उसकी बहन और बहनोई ने उसे बचाया. घटना बुधवार रात नौ बजे की है.

घटना के संबंध में बरियातू थाना के रिम्स इंचार्ज मारूत नंदन ने बताया कि परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले भी युवती इलाज के लिए आयी थी. उसी समय से फरिउल शेख उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. युवती विरोध करती थी, लेकिन वह हमेशा उसके पीछे पड़ा रहता था. बुधवार रात में युवती को अकेला पाकर फरिउल शेख ने उक्त हरकत की.

मारूत नंदन ने बताया कि आराेपी फरिउल शेख कोरोना के समय से ही खेलगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में कार्य कर रहा था, रिम्स में उसे मदद के लिए बुलाया जाता था. युवती के बयान पर बरियातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कोरोना जांच कराने के बाद गुरुवार को आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >