असम चुनाव में 'तीर-धनुष' की दहाड़: दो सीटों पर दूसरे नंबर पर JMM, जानें बाकी सीटों का हाल

Assam Election Result 2026: असम चुनाव 2026 की मतगणना में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने चौंकाया है. मजबात और भेरगांव जैसी सीटों पर JMM दूसरे नंबर पर काबिज है. जानें प्रीति रेखा बारला और प्रभात दास पानिका सहित झामुमो के अन्य उम्मीदवारों का हाल.

Assam Election Result 2026, गुवाहाटी/रांची: असम विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, परिणाम चौंकाने वाले आ रहे हैं. भले ही इस चुनाव में बीजेपी एक फिर से सत्ता में वापसी करते दिख रही है लेकिन झारखंड सत्ताधारी पार्टी झामुमो वहां पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती दिख रही है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ‘एकला चलो रे’ की रणनीति पर उतरी JMM फिलहाल कई सीटों पर विरोधियों कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है.

मजबात और भेरगांव में JMM की जबरदस्त धमक

ताजा रुझानों के अनुसार, JMM असम की दो महत्वपूर्ण सीटों पर दूसरे स्थान पर काबिज है, जो पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार के लिहाज से एक बड़ा संकेत है. मजबात सीट से JMM की प्रीति रेखा बारला ने सबको चौंका दिया है. वे 19,778 वोट पाकर दूसरे स्थान पर मजबूती से डटी हुई हैं और वह अपने निकटतम प्रतिद्वांदी 2,610 वोट से पीछे है. वहीं, भेरगांव सीट पर प्रभात दास पानिका 10,473 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. वे फिलहाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 4,379 वोट पीछे चल रहे हैं.

Also Read: असम चुनाव 2026: चाय जनजातियों का ‘ST दर्जा’ कार्ड, क्या असम फतह कर पाएंगे JMM के 16 सूरमा?

इन सीटों पर तीसरे स्थान पर जमी पार्टी

कई सीटों पर JMM स्थान पर चल रही है. इसमें चबुआ से भूपेन सिंह मुरारी 3,341 वोट लाकर तीसरे पायदान पर चल रहे हैं. उसी तरह खुमटाई से अमित नाग (2,628 वोट), डिगबोई से भरत नायक (2,269 वोट), रंगापाड़ा से मैथ्यू टोपनो (945 वोट) भी तीसरे स्थान पर हैं.

‘चाय जनजाति’ और ‘ST दर्जा’ का चला जादू

JMM की इस बढ़त के पीछे मुख्य वजह असम के 70 लाख चाय बागान श्रमिक माने जा रहे हैं. हेमंत सोरेन द्वारा इन समुदायों को अनुसूचित जनजाति (ST) का दर्जा दिलाने की मांग ने जबरदस्त असर दिखाया है.

Also Read: Assam Election 2026 Results Live: असम में BJP ने अकेले पार किया बहुमत, कांग्रेस साफ, गौरव गोगोई अपनी सीट पर पिछड़े

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >