असम चुनाव प्रचार में हेलीपैड की नहीं मिली अनुमति, कल्पना सोरेन ने फोन से सभा को किया संबोधित

Assam Election: गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को असम चुनाव प्रचार में प्रशासन द्वारा हेलीपैड की स्वीकृति नहीं दिए जाने के कारण खुमताई, नहरकटिया और मार्गेरीटा में प्रस्तावित जनसभाओं में वे प्रत्यक्ष रूप शामिल नहीं हो सकीं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट

Assam Election: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झारखंड के गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को हेलीपैड की स्वीकृति नहीं दिए जाने का /मामला सामने आया है. कल्पना सोरेन रविवार को असम में तीन विधानसभा क्षेत्र में जनसभा नहीं कर पाईं. असम के खुमताई, नहरकटिया और मार्गेरीटा विधानसभा क्षेत्र में श्रीमती सोरेन को चुनावी सभा करना था. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी. 

फोन से किया संबोधित 

कल्पना सोरेन ने एक्स पर लिखा है कि दुर्भाग्यवश प्रशासन द्वारा हेलीपैड की स्वीकृति नहीं दी गयी. इसी कारण नहीं जा सकी. श्रीमती सोरेन ने मार्गेरीटा विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम में सड़क मार्ग से होते जाने के क्रम में खमताई और नहरकटिया की सभा को फोन से संबोधित किया. 

सरकार पर साधा निशाना

कल्पना सोरेन ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि असम में हम जिस लड़ाई को आगे बढ़ा रहे हैं, उसमें इस तरह की रुकावटों का अंदेशा हमें पहले से था. सत्ता में बैठे लोग हमारी आवाज को रोकने, हमारे कदमों को थामने और जनता तक हमारे संदेश को पहुंचने से रोकने की हर संभव कोशिश करेंगे. सत्ता में बैठे लोग रास्ता रोक सकते हैं, लेकिन जनाक्रोश नहीं राेक सकते हैं. हेलीकॉप्टर रोक सकते हैं, लेकिन जनता के इरादे नहीं रोक सकते हैं. आप मंच छीन सकते हैं, लेकिन आंदोलन की आवाज़ नहीं दबा सकते. असम की अंहकारी सरकार को जनता जवाब देगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >