एशियाइ वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल में शामिल होंगी झारखंड की 11 महिला खिलाड़ी

झारखंड की अलग-अलग आयु वर्ग की 11 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी.

रांची. बेंगलुरु के नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र में एशियाइ वाॅलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय वाॅलीबॉल टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इसमें झारखंड की अलग-अलग आयु वर्ग की 11 महिला खिलाड़ी भाग लेंगी. इनमें तनुजा कुमारी, पूनम कुमारी, बसंती कुमारी, आशा कुमारी, रसगुल्ली कुमारी, बिंदिया कुमारी, अंजनी कुमारी, फिजा तबस्सुम, संगीता पांडेय, रिया मुखी और जिया तबस्सुम शामिल हैं. ये जानकारी झारखंड वॉलीबॉल संघ के समन्वयक निशिकांत पाठक ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >