पहली सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में लगेगा अरघा सिस्टम, रात 9 बजे तक होगा शृंगार दर्शन

सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. भक्तों के सुगम जलाभिषेक के लिए अरघा सिस्टम लगाया जाएगा, और रात 9 बजे तक श्रृंगार दर्शन संभव होगा.

वरीय संवाददाता, रांची

सावन की पहली सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है. भक्तों के सुगम जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में अरघा लगाया जाएगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है और ट्रायल भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है. मंदिर समिति के अनुसार, यदि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही तो मुख्य शिव मंदिर के अलावा विश्वनाथ मंदिर और महाकाल मंदिर में भी अरघा लगाया जाएगा. पहली सोमवारी को सुबह से दिनभर अरघा के माध्यम से जलाभिषेक कराया जाएगा. शाम में अरघा हटाने के बाद बाबा का विशेष शृंगार किया जाएगा. श्रद्धालु रात 9 बजे तक शृंगार दर्शन कर सकेंगे.

आधी रात के बाद शुरू होगी जलयात्रा

रविवार की आधी रात के बाद श्रद्धालु चुटिया स्थित स्वर्णरेखा नदी तट से जल लेकर पहाड़ी मंदिर के लिए पैदल रवाना होंगे. देर रात से ही नदी तट पर श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो जाएगा. जल लेकर पैदल चलने वाले भक्त सोमवार तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे.

जगह-जगह लगेंगे सेवा शिविर

पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की ओर से रविवार रात से ही मार्ग में कई स्थानों पर सेवा शिविर लगाए जाएंगे. यहां कांवरियों के लिए पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.

अंगराबाड़ी में भी उमड़ेगी भीड़

पहली सोमवारी पर खूंटी स्थित प्रसिद्ध अंगराबाड़ी मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहने की संभावना है. इसके लिए रांची के अलबर्ट एक्का चौक समेत विभिन्न स्थानों से बस और अन्य वाहनों की व्यवस्था रहेगी. बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी वाहनों से भी अंगराबाड़ी पहुंचेंगे.

ये भी पढ़ें...

JPSC Students Protest: रांची में लंबा खिंचेगा आंदोलन, छात्रों को मिल गया नया मंच

साइबर ठगों के निशाने पर लोहरदगा डीसी, फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर भेजे जा रहे भ्रामक संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >