Ranchi news : राज्य में 381 शराब दुकान ग्रुप की लॉटरी के लिए जमा हुआ आवेदन

20 अगस्त तक जमा होगा आवेदन, 22 को जारी होगा रिजल्ट. तीन जिलाें में शत-प्रतिशत दुकानों की लॉटरी के लिए जमा हुआ आवेदन.

रांची.

राज्य में एक सितंबर ने नयी उत्पाद नीति के तहत शराब की बिक्री होगी. इसके तहत दुकानों की बंदोबस्ती लॉटरी के माध्यम से की जायेगी. लॉटरी के लिए आवेदन 20 अगस्त तक जमा लिये जायेंगे, जबकि लॉटरी का परिणाम 22 अगस्त को जारी होगा. राज्य में कुल 1343 शराब दुकानों को 560 ग्रुप में बांटा गया है. एक ग्रुप में एक से लेकर अधिकतम चार दुकानें शामिल हैं. 560 ग्रुप में से रविवार को 381 ग्रुप के लिए आवेदन जमा हुआ है.

सबसे अधिक शराब दुकानों का 87 ग्रुप रांची में है

राज्य में सबसे अधिक शराब दुकानों का 87 ग्रुप रांची में है. रांची में 87 में से 72 दुकानों की लॉटरी के लिए अब तक आवेदन जमा हुआ है. राज्य के तीन जिले सिमडेगा, रामगढ़ व लोहरदगा में शत-प्रतिशत दुकानों की लॉटरी के लिए आवेदन जमा हुआ है. वहीं, लातेहार व गुमला में एक-एक ग्रुप की दुकान की लॉटरी के लिए आवेदन जमा होना शेष है. राज्य में गिरिडीह में सबसे अधिक 26, धनबाद में 20, पूर्वी सिंहभूम में 18 व सरायकेला-खरसावां में 15 ग्रुप के लिए अब तक आवेदन जमा नहीं हुआ है. 20 अगस्त को अपराह्न 11:59 बजे तक राशि प्राप्त नहीं होने एवं सत्यापित नहीं होने की स्थिति में आवेदन स्वीकृत नहीं होगा.

संघ ने कहा : अंतिम दिन तक नहीं करें इंतजार

झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने कहा है कि शराब दुकान की लॉटरी के लिए इच्छुक आवेदक अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें. 19 अगस्त तक आवेदन के साथ-साथ राशि जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें. उन्होंने कहा है कि अंतिम दिन किसी प्रकार की तकनीकी समस्या होने पर लॉटरी प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >