मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी में रविवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य रूप से उपस्थित डॉन बॉस्को एकेडमी पटना के शिक्षक अरुण कुमार, केनेथ जेनिंग्स व सहायक प्राचार्य ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. कहा कि बहुप्रतीक्षित उत्सव न केवल छात्रों को सीखने, सहयोग करने और उनकी शैक्षणिक दिनचर्या से बाहर आराम के क्षणों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि शिक्षकों व छात्रों के बीच एक अलग माहौल बना कर आपसी सौहार्द व समन्वय की भावना उत्पन्न करता है. इस अवसर पर एकेडमी के खेल मैदान में खेल स्टालों की एक शृंखला से सुसज्जित किया गया था, हिट द विकेट, रिंग द गिफ्ट, फीड द जोकर, व्हील ऑफ फार्च्यून, पिरामिड मेकिंग चैलेंज जैसे क्लासिक सहित हर किसी के लिए कुछ न कुछ खेल तैयार किया गया था. जिसमें छात्रों को उनके कौशल का परीक्षण कर पुरस्कार जीतने का मौका प्रदान किया गया. स्टॉलों में मसालेदार स्ट्रीट फूड से लेकर मीठे व्यंजनों तक के विकल्प शामिल थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में केपी मोहंती, राकेश शाह, जेसन बैरेट, नीतू सिंह, मौली, मुकेश कुमार, नन्दलाल गुप्ता, सूरज यादव, पंकज कुमार, पिंकी, शिवांक राजदान, पवन मिश्रा, अंजनी झा, इवोन, प्रेमलता, जीना जोशी अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा.
खेल और व्यंजनों के लगाये गये थे कई स्टॉल
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
