यूक्रेन में भारत के राजदूत बने रांची के अंजनी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सौंपा नियुक्ति पत्र

रांची के अंजनी कुमार सहाय को यूक्रेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा. उनकी नियुक्ति झारखंड के लिए गर्व का क्षण है.


India Ambassador to Ukraine: झारखंड की राजधानी रांची के लिए गौरव की बात है कि बरियातू हाउसिंग कॉलोनी निवासी और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वरिष्ठ अधिकारी अंजनी कुमार सहाय को यूक्रेन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है. शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके साथ ही वे यूक्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे.

विदेश मंत्रालय ने 7 जुलाई को की थी नियुक्ति की घोषणा

अंजनी कुमार सहाय की नियुक्ति की घोषणा विदेश मंत्रालय ने 7 जुलाई को की थी. नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में उन्हें आधिकारिक नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. इसके साथ ही उनकी तैनाती की औपचारिक प्रक्रिया पूरी हो गई.

शनिवार को परिवार के साथ यूक्रेन होंगे रवाना

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अंजनी कुमार सहाय शनिवार को अपने परिवार के साथ यूक्रेन के लिए रवाना होंगे. वहां वे भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ विभिन्न कूटनीतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

पहले भी निभा चुके हैं अहम कूटनीतिक जिम्मेदारियां

अंजनी कुमार सहाय भारतीय विदेश सेवा के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं. इससे पहले वे माली और मॉरिटानिया में भी भारत के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें यूक्रेन जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इसे भी पढ़ें: JSSC ने जारी किया झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता परीक्षा 2024 का प्रोविजनल मॉडल आंसर, 11 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्ति

रांची और झारखंड के लिए गौरव का क्षण

रांची के बरियातू हाउसिंग कॉलोनी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के महत्वपूर्ण पद तक पहुंचने वाले अंजनी कुमार सहाय की उपलब्धि झारखंड के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है. उनकी नियुक्ति से राज्य के युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी कि मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर वैश्विक स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया जा सकता है. उनके यूक्रेन में भारत के राजदूत बनने पर रांची सहित पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने आदेश के अनुपालन में अवमानना याचिका पर की सुनवाई, पलामू के उपायुक्त को हाजिर होने का निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjiv kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >