जेंडर रिसोर्स सेंटर को मजबूत करने पर जोर, चलेगा अभियान

जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ देशव्यापी अभियान 'नयी चेतना 4.0' के तहत जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) को और मजबूत करने की पहल शुरू की गयी.

रांची. जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ देशव्यापी अभियान ”नयी चेतना 4.0” के तहत जेंडर रिसोर्स सेंटर (जीआरसी) को और मजबूत करने की पहल शुरू की गयी. इसके लिए अभियान चलाया जायेगा. मंगलवार को महिलाओं और लड़कियों के लिए जेंडर उत्तरदायी सेवाओं को सुदृढ़ करने व जीआरसी की भूमिका को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजधानी में किया गया. जेएसएलपीएस और प्रदान संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में जेएसएलपीएस पदाधिकारी, पुलिस, झालसा, डीडब्ल्यूसीडी, सीआइडी और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. सेंटर को मजबूत करने का अभियान 25 दिसंबर तक अभियान चलेगा. जेएसएलपीएस के मुख्य परिचालन पदाधिकारी विष्णु चरण परिडा ने जेंडर समानता को मजबूत करने तथा महिलाओं को न्याय सहायता उपलब्ध कराने में जीआरसी की भूमिका पर बल दिया. सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम से आयी महिलाओं ने जीआरसी के माध्यम से मिले समर्थन, चुनौतियों और अपने अनुभवों को साझा किया. कार्यक्रम के दौरान राज्य के पांचों प्रमंडलों से आए श्रेष्ठ एवं उभरते हुए जीआरसी को सम्मानित किया गया. विषय प्रवेश कराते हुए पूर्णिमा मुखर्जी ने कहा कि महिलाएं काम कर रही है, लेकिन उनको पहचान नहीं मिल रही है. महिलाओं को ऊपरी स्तर पर भागीदारी जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >