अमित शाह की झारखंड यात्रा टली, 10 मई की पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक भी स्थगित

Eastern Regional Council Meeting Postponed: झारखंड में 10 मई को प्रस्तावित होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी जोरों से हो रही थी. मुख्य सचिव अलका तिवारी लगातार इसकी जानकारी ले रही थीं. गृह मंत्री अमित शाह को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करनी थी. उनका 9 मई को ही रांची आने का कार्यक्रम था. बैठक में बतौर उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी उपस्थित रहना था.

Eastern Regional Council Meeting Postponed: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की झारखंड यात्रा टल गयी है. उन्हें पूर्वी क्षेत्रीय परिषद् की 27वीं बैठक में शामिल होने के लिए रांची आना था. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 मई को झारखंड की राजधानी रांची में होनी थी. इस बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है. सभी संबंधित राज्यों को सूचित कर दिया गया है कि 10 मई को प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है. बैठक की नयी तारीख बाद में जारी की जायेगी.

10 मई को रांची में होनी थी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

झारखंड में 10 मई को प्रस्तावित होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारी जोरों से हो रही थी. मुख्य सचिव अलका तिवारी लगातार इसकी जानकारी ले रही थीं. गृह मंत्री अमित शाह को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करनी थी. उनका 9 मई को ही रांची आने का कार्यक्रम था. बैठक में बतौर उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी उपस्थित रहना था. उनके अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार के उप-मुख्यमनंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को भी बैठक में शामिल होना था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में हो चुकी थी बैठक की पूरी तैयारी

झारखंड से मुख्य सचिव अलका तिवारी, विकास आयुक्त अविनाश कुमार समेत वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिये गये थे. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आने की पुष्टि नहीं हुई थी. झारखंड में प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी थी. रांची नगर निगम के प्रशासक ने एयरपोर्ट रोड से लेकर रातू रोड, कडरू, अरगोड़ा व अन्य क्षेत्रों में सफाई की व्यवस्था का भी जायजा लिया था.

इसे भी पढ़ें

8 मई को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत अन्य शहरों के क्या हैं रेट

कौन है चूल्हा-चौका करने वाली अपर्णा देवी, जिसके खाते से 6 माह में हुआ 2.5 करोड़ का लेन-देन, जानें पूरा मामला

Good News: झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की खरीद-बिक्री से रोक हटी

झारखंड के 3 लाख कर्मचारियों-पेंशरों की होगी बल्ले-बल्ले, सीएम हेमंत सोरेन दे सकते हैं महंगाई भत्ता का तोहफा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >