सिल्ली कॉलेज में आंबेडकर जयंती का आयोजन

सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया.

सिल्ली. सिल्ली कॉलेज सिल्ली में आईक्यूएसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ अनंत कुमार महतो एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं बाबा साहब की तसवीर पर माल्यार्पण कर नमन किया. प्राचार्य ने कहा कि बाबा साहब सिर्फ एक व्यक्ति नहीं एक संविधान निर्माता थे, उन्होंने पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया. मौके पर पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया. पेंटिंग में रुखसार परवीन, सिमी शिवानी कुमारी, रिया कुमारी, किरण कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, तनीषा सिंह, ललिता कुमारी, ईशा सिंह, देवाशीष कुमार, कार्तिक पहन और नीमा कुमारी तथा भाषण प्रतियोगिता में रिया कुमारी, खुशी मुखर्जी, सुलेखा कुमारी, ललिता कुमारी, ज्ञान प्रभा, कमला कुमारी, सीता कुमारी, शिबू महतो, अमित कुमार महतो, पंकज कुमार महतो, सचिन महतो और रुष्मा कुमारी शामिल हुए. संचालन प्रो विश्वनाथ मुंडा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो नकुल चंद्र महतो ने किया. कार्यक्रम में प्रो सावित्री बाला, हरेंद्र नाथ महतो, कृष्ण चंद्र महतो, डॉ सुकल्याण महतो, डॉ मनोज कुमार, पवन कुमार भगत, बिपन कुमार महतो, तिलक महतो, मंजुलता, दुर्गेश सिंहा, श्यामल दे, डॉ सुचित्रा, ऋचा, अनंत कुमार महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishnu giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >