नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मिले आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो

नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने नई दिल्ली में मुलाकात की. वह एनडीए संसदीय दल के नेता के चयन की बैठक में भी शामिल हुए.

ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) सुप्रीमो सुदेश महतो ने नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक से पहले सुदेश महतो ने इन नेताओं से मुलाकात की.

नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी जीत की सुदेश महतो ने दी बधाई

आजसू सुप्रीमो ने भाजपा संसदीय दल के नेता नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार एनडीए की जीत की बधाई दी. आजसू ने झारखंड में भाजपा के साथ मिलकर लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ा था. भाजपा-आजसू गठबंधन ने इस बार झारखंड की 14 में से 9 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की. आजसू के चंद्र प्रकाश चौधरी गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं. वहीं, भाजपा के 8 नेता भी चुनकर संसद पहुंचे हैं.

अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ आजसू नेता सुदेश महतो.

सेंट्रल हॉल में पास हुआ नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का प्रस्ताव

बता दें कि पुराने संसद के सेंट्रल हॉल में शुक्रवार (7 जून) को नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया. सेंट्रल हॉल में हुई बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और सांसद शामिल हुए. राजनाथ सिंह ने नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री चुने जाने का प्रस्ताव रखा. अमित शाह ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया. इस दौरान सेंट्रल हॉल में मोदी-मोदी के नारे लगे. जमकर तालियां भी बजीं. इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी सेंट्रल हॉल में मौजूद थे.

लंबे समय से भाजपा की साथी रही है आजसू पार्टी

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि आजसू पार्टी लंबे समय से भाजपा की साथी रही है. 90 के दशक में जब अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही थी, तब भी वह भाजपा के साथ थे. अलग झारखंड राज्य के मुद्दे पर भाजपा और आजसू साथ आए थे. हालांकि, वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ मतभेदों के चलते आजसू ने भाजपा से किनारा कर लिया था. लेकिन, वर्ष 2024 के चुनाव में दोनों फिर से साथ आ गए.

इसे भी पढ़ें

NDA की बैठक में शामिल हुए आजसू प्रमुख सुदेश महतो, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आजसू पार्टी के मिलन समारोह में बोले सुदेश महतो, अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा इंडिया गठबंधन

महाधिवेशन: एक बार फिर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए सुदेश महतो, बोले-झारखंडी अस्मिता से समझौता नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >