आजसू पार्टी के मीडिया प्रभारी को पितृ शोक

मीडिया प्रभारी नन्द किशोर महतो के पिता विजय नंदन महतो (90) का निधन बुधवार को हो गया.

सिल्ली. प्रखंड क्षेत्र के डोमनडीह निवासी सह आजसू पार्टी के मीडिया प्रभारी नन्द किशोर महतो के पिता विजय नंदन महतो (90) का निधन बुधवार को हो गया. उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार सिल्ली नदी के डोमनडीह घाट में किया गया. अंतिम संस्कार में आजसू पार्टी के केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र बड़ाइक, मुखिया लाल सिंह मुंडा, महिला जिलाध्यक्ष वीणा कुमारी, रांची जिला प्रवक्ता रोशन लाल मुंडा, सहदेव, पारस महतो, संजय, अजित, किशुन, अरविंद कुमार, आजसू पार्टी के कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. बड़े पुत्र राजकिशोर महतो ने मुखाग्नि दी. उनके निधन पर आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव, केंद्रीय सचिव गौतम कृष्ण साहु, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, पूर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, बनमाली मंडल, संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, रविंद्र करमाली, भरत देव साय, विंध्याचल राय, शशि सोनार, ब्रजेश प्रसाद, धीरेंद्र नाथ महतो आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHNU GIRI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >