RU में बीपीएड कब होगा शुरू? AJSU ने कुलपति से पूछा, छात्र संघ चुनाव कराने की भी मांग

आजसू ने रांची विवि की कुलपति से बीपीएड कोर्स शुरू करने और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है।

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से मुलाकात कर बीपीएड कोर्स जल्द शुरू करने और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में कुलपति को ज्ञापन भी सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हरीश कुमार ने किया. आजसू ने कहा कि रांची विश्वविद्यालय में बीपीएड कोर्स शुरू करने का निर्णय करीब एक वर्ष पहले लिया गया था, लेकिन अब तक इसे धरातल पर लागू नहीं किया जा सका है. संगठन ने खेल एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कोर्स जल्द शुरू करने की मांग की.

छात्र संघ चुनाव कराने की मांग

आजसू ने विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग भी कुलपति के समक्ष रखी. संगठन का कहना है कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों के समाधान और विद्यार्थियों की लोकतांत्रिक भागीदारी के लिए छात्र संघ चुनाव जरूरी है.

इसके अलावा आजसू ने विश्वविद्यालय की जमीन पर निर्माणाधीन पुस्तकालय के संचालन और प्रबंधन की जिम्मेदारी रांची विश्वविद्यालय प्रशासन के माध्यम से ही सुनिश्चित करने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय की संपत्ति और संसाधनों का उपयोग विद्यार्थियों के हित में होना चाहिए.

ज्ञापन सौंपने वालों में हरीश कुमार, ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, अमन साहू, सक्षम झा और राज दुबे समेत अन्य शामिल थे.

यह भी पढ़ें: ब्राउन शुगर और गांजा लेकर घूम रहा था तस्कर, रांची पुलिस ने दबोचा; iPhone समेत कई सामान बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev kumar

Spacial correspondent of Prabhat khabar ranchi , 28 year experience in journalism field
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >