Shravani Mela: ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने, सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया…, पहाड़ी मंदिर में आधी रात से लगी कतार

Shravani Mela: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. आधी रात से ही भक्तों की कतार लग गई थी.

Shravani Mela: झारखंड की राजधानी रांची में मां काली सेना रांची महानगर के तत्वावधान में सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर अलबर्ट एक्का चौक के पास भजनों की बारिश हुई. भक्तों ने बारिश में भीगते हुए भजन का आनंद लिया.

ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया…., मेरा भोला है भंडारी करे नंदी की सवारी, भोलेनाथ रे ओ शंकर नाथ रे… जैसे भजनों पर भक्त झूम उठे. राकेश सोनी और झाया ने भजन पेश किये. एके साहू ने झांकी प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का उदघाटन जितेंद्र सिंह ने किया. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी थीं.

पहाड़ी बाबा के दर्शन के लिए आधी रात से ही भक्तों की लगी कतार

सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर शिव भक्तों में उल्लास दिख रहा है. पहाड़ी बाबा का जलाभिषेक अरघा सिस्टम से होगा. समिति की ओर से निःशुल्क जल, दूध, फूल व बेलपत्र की व्यवस्था की गयी है. रविवार को भी भक्तों की भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मंदिर में अरघा लगा दिया गया था. इधर अंतिम सोमवारी की तैयारी को लेकर समिति की बैठक हुई.

स्वर्णरेखा से जल लेकर किया बाबा आमरेश्वर का जलाभिषेक

इसमें पूर्व आयुक्त जटाशंकर चौधरी, अध्यक्ष एनएन पांडेय, सचिव राकेश सिन्हा, उपाध्यक्ष कुमार राजा, वित्त प्रभारी राजेश साहू, प्रवक्ता बादल सिंह, अरुण वर्मा, अजय सिंह और सुधांशु सिंह आदि शामिल हुए. इधर, पहाड़ी बाबा को जलाभिषेक करने के लिए रविवार रात में ही भक्तों का उल्लास दिखा. स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर श्रद्धालु रात 12 बजे से ही पहाड़ी मंदिर पहुंचने लगे थे. वहीं काफी भक्त बाबा आमरेश्वर नाथ के जलाभिषेक करने के लिए अंगराबाड़ी गये और बाबा का जलाभिषेक किया.

Also Read

Shravani Mela LIVE: श्रावणी मेला की अंतिम सोमवारी आज, देवघर समेत झारखंड के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

श्रावणी मेला 2024: देवघर बाबाधाम में बढ़ीं कूपन की दरें, शीघ्रदर्शनम के लिए देने होंगे अब 600 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >