सुशांत के निधन से कृषि मंत्री दुखी

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे. बिहार के रहने वाले इस मशहूर एक्टर के निधन पर झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने दुख व्यक्त किया है.

रांची : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे. बिहार के रहने वाले इस मशहूर एक्टर के निधन पर झारखंड सरकार के कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने दुख व्यक्त किया है.

कृषि मंत्री ने कहा है कि हमने एक उभरते हुए सितारे को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया है. हमारे राज्य के मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी पर बनी इनकी फिल्म लोकप्रिय फिल्म के रूप में देखी जाती है. इस कठिन समय में ईश्वर उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >