बेटे पर एसिड फेंकने के बाद खुद पी ली, मौत

टे पर एसिड फेंकने के बाद खुद एसिड पीने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम मोहम्मद फिरोज (65 वर्ष के करीब) है.

रांची. बेटे पर एसिड फेंकने के बाद खुद एसिड पीने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक का नाम मोहम्मद फिरोज (65 वर्ष के करीब) है. वह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती के निवासी थे. जबकि घटना में इनके बेटे मोहम्मद अफरोज घायल हो गये. पिता ने उसके चेहरे पर एसिड फेंका था. घटना के संबंध में अफरोज की पत्नी मल्लिका सबा ने लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ससुर मो फिरोज के अलावा देवर, सास, ननद सहित पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार घटना के पीछे पारिवारिक विवाद सामने आया है. पुलिस के अनुसार मो फिरोज ने गुस्से में बेटे पर एसिड फेंका था. इसके बाद खुद एसिड पी लिया. इस वजह से उनकी मौत हो गयी. वहीं घटना में घायल इनके बेटे मोहम्मद अफरोज की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >