पैसे के विवाद में चाकूबाजी, दो घायल

हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर छोटा तालाब के समीप पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों के बीच चाकूबाजी हुई.

रांची : हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के निजाम नगर छोटा तालाब के समीप पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों के बीच चाकूबाजी हुई. जिसमें मोनू उर्फ दानिश व मो फिरोज दोनों घायल हो गए. दोनों को रिम्स में भर्ती कराया गया है. थाना प्रभारी ज्ञान रंजन ने बताया कि मोनू और फिरोज के बीच 2500 रुपये को लेकर विवाद हुआ था. माेनू ने फिरोज से 2500 रुपये उधार लिये थे, जिसे वह चुका नहीं रहा था. इसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से वार कर दिया. मोनू को पेट व जांघ में तथा फिरोज को सीने में चोट लगी है. थाना प्रभारी के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं. हालांकि अभी तक इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. मोनू पेशे से एसी मैकेनिक है, जबकि फिरोज फल बेचता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >