Ranchi News : उत्कृष्ट स्कूलों में रिक्त सीटों पर अंक के अनुसार होगा नामांकन

आदर्श विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है.

रांची. आदर्श विद्यालय योजना अंतर्गत संचालित 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. यहां प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरी गयी सीटों के बाद रिक्त सीटों पर 10वीं के प्राप्तांक के आधार पर नामांकन लिया जायेगा. इसे लेकर राज्य परियोजना निदेशक की ओर से डीइओ, डीएसइ और स्कूल के प्रिंसिपल को कई दिशानिर्देश दिये गये हैं. जिसमें राज्य के उत्कृष्ट विद्यालयों में सत्र 2024-25 में 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी, जो सीबीएसइ की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, उनका नामांकन अपने विद्यालयों में सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है.

नामांकन में आरक्षण रोस्टर का होगा पालन

11वीं में नामाकन के लिए दस मई को को प्रवेश परीक्षा ली गयी थी. प्रवेश परीक्षा के आधार पर मेधा सूची में चयनित विद्यार्थियों का आरक्षण रोस्टर का पालन करते नामांकन लेने का निर्देश दिया गया है. इसके बाद भी यदि सीटें रिक्त रह जाती हैं, तो ऐसे विद्यार्थी, जो नामांकन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये थे, उनका नामांकन सीबीएसइ, आइसीएसइ और जैक बोर्ड के 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर किया जा सकता है. इसमें साइंस के लिए 75%, कॉमर्स के लिए 65% और आर्ट्स के लिए 50% अंक या उससे अधिक होना चाहिए. सभी उत्कृष्ट विद्यालयों में 11वीं में उपलब्ध सीटों पर शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRABHAT GOPAL JHA

PRABHAT GOPAL JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >