अदाणी पावर झारखंड के पूर्णकालिक निदेशक रमेश झा ने क्यों दिया इस्तीफा?

Adani Power Jharkhand News: अदाणी पावर झारखंड के होल टाइम डायरेक्टर रमेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने 31 मार्च 2025 को इस्तीफा दिया. अदाणी पावर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को इसकी जानकारी दे दी है. रमेश झा ने अपने इस्तीफे में रिजाइन का कारण भी बताया है.

Adani Power Jharkhand News| अदाणी पावर (झारखंड) लिमिटेड (एपीजेएल) के पूर्णकालिक निदेशक रमेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. एपीजेएल अदाणी पावर लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी है. अदाणी पावर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को यह जानकारी दी है. अदाणी पावर ने कहा है कि अदाणी पावर (झारखंड) लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक रमेश झा ने 31 मार्च 2025 को कारोबारी समय समाप्त होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

थर्मल पावर कंपनी है अदाणी पावर झारखंड

कंपनी ने बीएसई से कहा है कि उनके इस्तीफे के बाद 31 मार्च 2025 को कामकाजी समय की समाप्ति से रमेश झा अदाणी पावर के वरिष्ठ प्रबंधन कार्मिक नहीं रहे. अदाणी पावर भारत में सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादक कंपनी (Thermal Power Generation Company) है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रमेश झा बोले- व्यक्तिगत कारणों से निदेशक के पद पर रहने में सक्षम नहीं

उधर, अदाणी पावर के पूर्णकालिक निदेशक रमेश झा ने कहा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘कुछ व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य व्यस्तताओं के कारण, मैं एपीजेएल में निदेशक/पूर्णकालिक निदेशक के पद पर बने रहने में सक्षम नहीं हूं.’

इसे भी पढ़ें

2 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, एक-एक शहर की कीमत यहां चेक करें

Viral Video: झारखंड में रिमांड होम से 21 बाल कैदियों के भागने का वीडियो वायरल, पहले पुलिसकर्मी भागा

Jharkhand Weather: झारखंड में बोकारो सबसे गर्म, कैसा है आपके यहां का मौसम

Waqf Amendment Bill 2025: झारखंड और आदिवासियों को होगा फायदा! संसद में क्या बोले किरेन रिजीजू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >