सिल्ली: आंदोलनकारी कृष्ण कुमार महतो नहीं रहे, शोक

झारखंड के वरिष्ठ आंदोलनकारी कृष्ण कुमार महतो का निधन हो गया है. सुदेश महतो समेत कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. क्षेत्र में शोक का माहौल है.

सिल्ली: झारखंड के विख्यात आंदोलनकारी (चिन्हित) सह आजसू पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कोंचो गांव निवासी कृष्ण कुमार महतो (63) का शुक्रवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया. इससे क्षेत्र में शोक की लहर है. सूचना पर आजसू पार्टी प्रमुख सह पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में कृष्ण दा ने शुरुआत से सक्रिय भागीदारी निभाई है.

उनके साथ केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य सह केंद्रीय सचिव गौतम कृष्ण साहू और केंद्रीय सचिव सुशील महतो भी कोंचो पहुंचे. सभी ने उनको श्रद्धांजलि. परिजनों को ढांढस बंधाया. उनका का अंतिम संस्कार कोंचो स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट पर किया गया. बड़े पुत्र नयन महतो ने मुखाग्नि दी.

इस दौरान प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक, रंग बहादुर महतो, बीरबल महतो, त्रिलोचन महतो, डबलु महली, शिवशंकर प्रसाद, बिनोद महतो, धनीराम महतो, ब्रजेश प्रसाद, समीर सिंह, रजनीकांत महतो, सुचांद महतो, मथुरा महतो, विश्वनाथ साय, सुरेश मुंडा, मनोज साव, सुखदेव महतो, दिनेश महतो, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >